Haryana News: खाटू श्याम श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, अब धर्मनगरी से खाटू के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा वाया 152 डी

कुरुक्षेत्र :- कुरुक्षेत्र के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा रोडवेज विभाग ने कुरुक्षेत्र से खाटू श्याम के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने का ऐलान किया है ,जिससे हजारों श्रद्धालुओं को फायदा होगा

new bus compressed

 बस सेवा अंबाला कैंट से कुरुक्षेत्र और 152 डी हाईवे होते हुए नारनौल से खाटू श्याम तक का सफर तय करेगी ।यह बस 1 जुलाई से चलाई जाएगी। इस बस में यात्रियों को हर तरह की सुविधा दी जाएगी। आईए जानते हैं क्या होगी बस की टाइमिंग और किराया ।

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

कुरुक्षेत्र से खाटूश्याम के लिए बस सेवा शुरू

कुरुक्षेत्र से खाटू श्याम के लिए 1 जुलाई से सीधी बस सेवा को शुरू किया जाएगा ।यह बस सुबह 7:50 पर अंबाला से रवाना होगी जो 8:50 पर कुरुक्षेत्र पहुंचेगी ।इसके बाद 152 डी से होते हुए नारनौल पलसाना होते हुए शाम 4:00 बजे खाटू श्याम पहुंचेगी।

यही बस अगले दिन सुबह 8:00 बजे खाटू श्याम से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होगी। कुरुक्षेत्र होते हुए यह बस वापस अंबाला कैंट जाएगी। इस बस के चलने से अंबाला कैंट, शाहाबाद ,कुरूक्षेत्र ,जींद ,रोहतक, महेंद्रगढ़ जाने वाली यात्रियों को भी फायदा होगा।

यात्रियों को कितना देना होगा किराया

इस बस में यात्रियों को कुरुक्षेत्र से खाटू श्याम के लिए 450 रुपए किराया देना होगा। काफी समय से यात्री इस रूट पर बस सेवा की मांग कर रहे थे ।ऑल इंडिया रोडवेज वर्कर्स यूनियन डिपो के प्रधान नरेंद्र पांचाल व सचिव रणजीत अरोड़ा ने बताया कि बाबा खाटू श्याम के भक्तों की मांग और यूनियन की मांग पर यह बस शुरू की गई है। अब इस बस में यात्रियों की हर सुविधा का ध्यान रखा जाएगा।

Leave a Comment